फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: काल बनकर दौड़ा वाहन, बंबा में गिरे दो सगे भाइयों की मौत, पिता बोले-मेरे दोनों बेटे छीन लिए

Sat, 09 May 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Accident News: अयाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो सगे भाई बाइक सहित बंबा में गिर गए। हादसे के बाद रात भर पानी में पड़े रहने के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतक भाई दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक समेत इकबालपुर बंबा में गिर गए। रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने उन्हें पानी में पड़ा देखा, तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई। अयाना थाना क्षेत्र के भौतापुर निवासी अभिषेक(23) पुत्र सतीश बाबू गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था।

Trending Videos

Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
वह अपने साथ काम करने वाले भीखेपुर निवासी दोस्त आदि की बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। शुक्रवार रात को वह अपने छोटे भाई विकास के साथ बाइक से दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के भीखेपुर जा रहे थे। भिखेपुर-जुहीखा मार्ग पर इकबालपुर के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala
पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भेजा
इससे दोनों बाइक सहित बंबा में जा गिरे। घायल अवस्था में रातभर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने दोनों को बंबा में पड़ा देख, घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी अयाना में ले गई। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala
पिता बोला- दोनों बेटे छीन लिए
वहीं, अभिषेक की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिचौली पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। पिता सतीश बाबू ने बताया कि विकास ने इसी वर्ष मुरादगंज स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से हाई स्कूल की थी। हादसे ने उनके दोनों बेटे छीन लिए।
विज्ञापन

http://



दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अब उनकी आठ बहनें, किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। अनहोनी पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें