Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर करमपुर के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर फतेहपुर-करमपुर के बीच एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के जरिए उन्हें शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर निवासी सत्यम सचान (22) पुत्र नीरज सचान अपने साथी गोलू पुत्र सुशील कुमार और उपेंद्र पुत्र राजकुमार के साथ स्कूटी से वृंदावन गए हुए थे। वह लोग शुक्रवार देर रात स्कूटी से अपने घर जाने के लिए वहां से निकले। जैसे ही शनिवार सुबह लगभग पांच बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर-करमपुर के समीप पहुंचे कि तभी अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे मेंतीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों कोऔरैया के 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने सत्यम पुत्र नीरज सचान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलू एवं उपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते कानपुर रेफर किया। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को रेफर किया गया है।