औरैया जिले में कानपुर-इटावा हाईवे पर पुरवा रहट क्षेत्र में मामा-भांजा ढाबा के पास शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से इटावा की ओर सब्जियां लादकर ले जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे अज्ञात भारी वाहन से जा टकराई। हादसे में पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होा गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार रात करीब पौने दो बजे पिकअप कानपुर से सब्जियां लादकर इटावा की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी औरैया-कानपुर देहात बॉर्डर पर स्थित मामा-भांजा ढाबा के सामने पहुंची, चालक गजेंद्र पाल (27) पुत्र हाकिम सिंह, निवासी नगला हीरा थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते अनियंत्रित पिकअप आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसी।