कानपुर व्यापार बंधु की बैठक
- फोटो : amar ujala
अभियंता जोन एक ने रिपोर्ट प्रस्तुत की
सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले से सहायक अभियंता सिंचाई विभाग विनोद कुमार को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने विनोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने पेड़ों की छंटाई न होने की समस्या बताई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता जोन एक ने छंटाई किए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कानपुर व्यापार बंधु की बैठक
- फोटो : amar ujala
गलत आख्या देने पर कार्रवाई के निर्देश
व्यापारियों द्वारा मौके पर कार्य न होने की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने गलत आख्या देने पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता जोन एक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने कोपरगंज रेडीमेड और होजरी बाजार में बाहर निकले बिजली के तारों को भूमिगत कराने की मांग उठाई। बैठक में उत्तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियमन अधिनियम के दुरुपयोग का मामला उठाया गया।