फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident News: एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी बस, 15 घायल

Thu, 26 May 2022 11:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैवल्स बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एरवाकटरा अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि स्लीपर बस बलरामपुर से राजकोट जा रही थी। ड्राइवर सुखदेव पुत्र हीरा लाल निवासी धर्मपुर ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। जिससे हादसा हुआ। बस में करीब 60 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में घायलों के नाम
पार्वती (26) पत्नी मानिक राम निवासी सिद्धार्थनगर, बबलू (19) पुत्र राम अचल निवासी सिद्धार्थनगर, माया शर्मा (42) पत्नी रामनरेश निवासी बढ़नी सिद्धार्थनगर, प्रताप सिंह (60) पुत्र खुमानी सिंह निवासी भीम राजसमंद राजस्थान, छगन सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह निवासी बड़ा खेड़ा थाना भानगढ़ जिला अजमेर, सुनील (22) पुत्र हृदय लाल निवासी बलरामपुर, मानिक राम (38) पुत्र शंकर यादव निवासी बलरामपुर, दिनेश (24 पुत्र भोला बन निवासी बस्ती, रमन (17) पुत्र छोटेलाल निवासी बस्ती, नीरज (20) पुत्र ओमकार यादव निवासी बस्ती, अनीता शर्मा (24) पत्नी रामनाथ निवासी बलरामपुर, बलिराम (24) पुत्र तुलसी निवासी बस्ती, संजू शर्मा (25) पत्नी जनक राम शर्मा निवासी सिद्धार्थनगर, अमित शर्मा (5) पुत्र राम नरेश शर्मा निवासी सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें