फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 09 Jul 2022 02:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में कार की टक्कर की किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर में कानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार किसान को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे के शिकायती पत्र के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के ग्राम निवाजपुर निवासी शिवराम पुत्र बड़ेलाल शनिवार सुबह हिम्मतपुर गांव से अपने खेत देखकर साइकिल से घर वापस आ रहे थे। तभी बेला-कानपुर मार्ग पर फौजी धर्मकांटा के पास पहुंचते ही बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल किसान को उठाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने पुत्र अशोक कुमार के शिकायती पत्र के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार व चालक दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें