फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक पर ब्लॉक किए जाने से खफा सिरफिरे ने महिला को भेजा पति की हत्या का मैसेज, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Sun, 26 Jan 2025 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: फेसबुक पर ब्लॉक किए जाने से खफा सिरफिरे ने महिला को पति की हत्या का मैसेज भेजा। रोती हुई पत्नी मोबाइल लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने पति को आधे घंटे में ढूंढ निकाला।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली में शनिवार सुबह उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला रोते हुए पति का अपहरण किए जाने की सूचना लेकर वहां पहुंची। तुरंत ही पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला के पति की लोकेशन तलाशी और उसे खोज निकाला। पुलिस के अनुसार मैसेज किसी सिरफिरे ने भेजा था।
विज्ञापन


जालौन चौराहे के पास स्थित पांडेय गेस्ट हाउस के बाहर एक ब्यूटी सेंटर है। इसके संचालक कुलदीप सिंह हैं। वहीं दुकान के अंदर उनकी पत्नी रूबी का ब्यूटी पार्लर है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुलदीप पत्नी से शौच के लिए जाने की बात कहकर जालौन चौराहे की ओर गया। इसी बीच पीछे से आई एक कार कुलदीप के पास रुकी।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कार सवार लोगों ने उसे कार में अंदर खींच लिया और भाग निकले। काफी देर तक पति के वापस न आने पर पत्नी इधर-उधर तलाश करती रही। इसी बीच उसने अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर पति के नंबर से आए मैसेज देखे। मैसेज में लिखा था कि मुझे फेसबुक पर ब्लॉक करके तुमने ठीक नहीं किया। मैंने तुम्हारे पति का अपहरण कर लिया है। तुम दोपहर दो बजे तक चार लाख रुपये की व्यवस्था करके दो, नहीं तो तुम्हारे पति की हत्या कर देंगे। मैसेज पढ़ते ही रूबी कोतवाली पहुंचीं। सीओ व कोतवाली पुलिस ने पति के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन निकलवाई। इसके बाद जैतापुर के पास नहर पुलिया के नीचे से कुलदीप को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें