अयाना थाना क्षेत्र के टकपुरा में सोमवार दोपहर को किसान ने सीढ़ियों के स्लेब में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। खेतों से लौटे परिजन ने शव फंदे पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। परिजन के अनुसार किसान ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है।
टकपुरा निवासी रामनरेश दोहरे ने बताया कि छोटे भाई रमेश चंद्र (58) अविवाहित थे। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनका कानपुर के एक निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन की वसीयत अपने चचेरे पौत्र अंकुश व अमित के नाम कर दी थी। सोमवार सुबह परिवार के सभी सदस्य खेत पर बाजरा की फसल काटने गए थे। भाई रमेश चंद्र घर पर अकेले थे। दोपहर एक बजे वापस लौटने पर वह घर में नहीं दिखे को परिजन ने छत पर जाकर देखा तो भाई का शव सीढ़ियों की स्लेब में फंदे पर था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि किसान ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।