फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोमती पांच घंटे तो महानंदा चार घंटे लेट, यात्री परेशान

Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 12 एयूआरपी 23 फफूंद स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे व महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे परेशान यात्री प्लेटफार्म पर घंटों बैठकर इंतजार करते परेशान हो गए। ऐसे में तमाम यात्री निजी वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

रविवार को पीसीएस परीक्षा के कारण कुछ ट्रेनों को लेट चलाया गया। हालांकि इससे परीक्षार्थियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। फफूंद स्टेशन पर लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निर्धारित समय आठ बजकर 49 मिनट के स्थान पर पांच घंटे लेट पहुंची जबकि अलीपुर से नई दिल्ली जाती महानंदा एक्सप्रेस 14 बजकर 19 मिनट के स्थान पर चार घंटा लेट व अलीपुर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 12 बजकर 59 मिनट के स्थान पर चार घंटा लेट पहुंची।
वहीं, अलीगढ़ सुपरफास्ट रविवार को निरस्त रहने से यात्री परेशान रहे। पूछताछ कार्यालय से जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को जाने वाली गोमती एक्सप्रेस डाउन नौ बजे के बाद गई थी। यात्रियों ने बताया कि महानंदा एक सप्ताह से अप और डाउन में घंटों लेट आ रही है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर यादव ने बताया कि गंतव्य स्थान से ही ट्रेनें लेट आ रही हैं। इसकी सूचना यात्रियों को दी गई है। (संवाद)

फोटो- 12 एयूआरपी 23 फफूंद स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें