फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची को भतीजे से हुआ प्यार, दोनों एक-दूजे की मोहब्बत में डूबे थे, सास की एंट्री होते ही आई मौत

Sat, 11 May 2019 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में एक महिला और उसके भतीजे ने जहर खा लिया। महिला की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। दबी जुबान से लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। साथ ही पुलिस भी प्रेम प्रसंग का ही मामला मान रही है। महिला के पति की मौत 4 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। शनिवार को तड़के अनीता उर्फ ननकी (30) ने जहर निगल लिया। उसके पति धर्मवीर निषाद की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसी के कुछ देर बाद अनीता के घर से चंद कदम दूर रहे रहे उसके भतीजे अमर (18) पुत्र सुभाषचंद्र निषाद की भी जहर खा लेने से हालत गंभीर हो गई। दोनों के परिजन उन्हें बबेरू सीएचसी लाए। यहां अनीता की मौत हो गई।

सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

भतीजे अमर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर के पिता सुभाषचंद्र ने बताया कि अमर ने इसी वर्ष भभुवा गांव स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी है। कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है या कोई अन्य कारण? फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

मृतका के देवर शत्रुघ्न ने बताया कि पति की मौत के बाद अनीता अपनी सास के साथ रहती थी। जेठ धर्मराज और एक अन्य देवर रामराज परदेस में रहते हैं। अनीता की बड़ी बहन रेखा भी यहां रहती थी। इन दिनों वह मायके लक्ष्मणपुर (असोथर, फतेहपुर) गई हैं। 
 

सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

मरका थाना प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। मिली जानकारी का हवाला देकर बताया कि शुक्रवार को शाम सास ननकी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

इस पर अनीता और अमर के घरवालों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर बाद अनीता ने जहर पी लिया। इसके बाद अमर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक आत्मग्लानि में दोनों ने घटना की। 
विज्ञापन

पड़ोसियों के मुताबिक इस वजह से दोनों का आना-जाना था

अनीता उर्फ ननकी के पति धर्मवीर की मौत 4 साल पूर्व बीमारी के चलते हुई थी। उसके 8 वर्षीय पुत्र दुर्गेश उर्फ गोलू और 3 वर्षीय पुत्री चाहत है। पति की मौत के बाद अनीता अपने हिस्से की सात बीघा जमीन पर सास की मदद से खेती करती थी।

घरवालों को भी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। पड़ोसियों के मुताबिक एक ही परिवार होने से अमर व अनीता का एक-दूसरे के घरों में आना-जाना रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें