फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति को अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक

Wed, 02 Dec 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के 30वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन और लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टॉपर ज्योति त्रिपाठी (रोल नंबर 4174023) को अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक नवोन्मेषक अमर उजाला समूह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


परास्नातक दो वर्षीय कोर्स की छात्रा 75.5 फीसदी (1144/1600) मार्क्स हासिल करके टॉपर बनी हैं। वह ऑल टाइम (हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन और परास्नास्तक) टॉपर भी हैं। यह पुरस्कार सत्र 2013-14 से दिया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह मंगलवार को इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की, फिर कानपुर और लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा ज्योति त्रिपाठी को मंच पर बुलाकर मेडल, सर्टिफिकेट दिया।
विज्ञापन


यह अवार्ड सत्र 2014-15 में सर्वाधिक मार्क्स हासिल करने वाली छात्रा को मिला है। ज्योति शास्त्री नगर डेरापुर रोड कानपुर देहात की रहने वाली हैं। पिता प्रदीप त्रिपाठी और मां रेखा त्रिपाठी की लाडली पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

यह तीसरा मौका है, जब कानपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टॉपर को अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक दिया गया। इससे पहले रुचिता सक्सेना और मांडवी दीक्षित को अवार्ड मिला था।

कानपुर यूनिवर्सिटी के इतिहास में पत्रकारिता का स्वर्ण पदक पहली बार शुरू किया गया है। अमर उजाला की इस पहल को राज्यपाल, कानपुर और लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपतियों ने सराहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें