गांव की संसद के चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को दो
ब्लाकों मतदाता झूम के वोट डालने निकले। दोनों ब्लाकों में 72.5 फीसदी
मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइनें लग
गयी। प्रत्याशियों ने घर जाकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की और
लोकतंत्र के महापर्व में सहाभागिता करने का आग्रह किया। वहीं प्रधानी चुनाव
में दोपहर तक 50 से अधिक फीसदी मतदाता अपने वोट डाल चुके थे।
रसूलाबाद
के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया पूरे ब्लाक 1,72,655 मतदाताओं में से लगभग
एक लाख 18 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रसूलाबाद में
लगभग 76.5 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
वहीं झींझक ब्लाक में 1,05,586
मतदाताओं में से लगभग 72 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं झींझक ब्लाक मे 68.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।