फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 122 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं...

Sun, 31 Dec 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुरः कोहरे के असर से वीआईपी ट्रेनों की चाल भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कानपुर सेंट्रल से आने-जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें लेट हैं। कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस दूसरे दिन सेंट्रल स्टेशन पहुंच रही है। कोहरे के असर से शनिवार को 122 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट रहीं। करीब तीन हजार यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त की। रविवार को रेस्ट होने से रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस का सोमवार से समय से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात पौने नौ बजे की ट्रेन शनिवार सुबह पांच बजे पहुंची। शनिवार रात को आने वाली ट्रेन भी चार घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है। शनिवार को यह ट्रेन सुबह छह बजे के बजाय सुबह साढ़े दस बजे गई। लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी सुबह 11:20 बजे के बजाय दोपहर ढाई बजे दिल्ली से आई।


कनपुरियों की भरोसेमंद ट्रेन श्रमशक्ति एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से दोपहर ढाई बजे कानपुर सेंट्रल आई। इसके अलावा भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े 15 घंटे, हावड़ा आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, मगध एक्सप्रेस साढ़े 17 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, हावड़ा दिल्ली कालका मेल, हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चल रही है। नई दिल्ली रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रीवा एक्सप्रेस 15 घंटे, डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 25 घंटे से अधिक देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें