मूसानगर में स्थित इसी एटीएम में हुआ चोरी का प्रयास। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। मुगल रोड स्थित एक मकान में लगे एसबीआई के एटीएम में चोर ने रविवार की रात चोरी का प्रयास किया। इस दौरान चोर ने एटीएम में लगे अलार्म के सेंसर व कैमरे तोड़ दिए।
कस्बा निवासी धर्मेंद्र चंदेल ने बताया कि उनके घर के नीचे एसबीआई का एटीएम लगा है। रविवार रात एक चोर एटीएम में दाखिल हुआ और अलार्म के सेंसर व कैमरे आदि तोड़ दिए। इसके बाद उसने नकदी निकालने का प्रयास भी किया।
रुपये नहीं निकलने पर वह चला गया। सोमवार की सुबह उन्हें एटीएम के पास अलार्म के सेंसर व कैमरे आदि टूटे पड़े मिले। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।