फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कोरोना टीकाकरण के महाभियान में लक्ष्य से आधे लोगों ने ही लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
राजपुर पीएचसी में महिला को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना से बचाव के लिए जिले के 238 केंद्रों पर सोमवार को वैक्सीनेशन महाभियान चलाया गया। इस दौरान तय लक्ष्य 45 हजार की जगह 22392 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। अधिकारियों ने वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुर, रोहिनी, नैनपुर, सिलहरा, बैजामऊ बांगर, करीमनगर, जैसलपुर, खोजा रामपुर, खासबरा समेत 26 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। बीहड़ पट्टी के बैजामऊ बांगर व जैसलपुर महदेवा में लोगों ने उत्साहपूर्वक टीकाकरण कराया।
दोनों स्थानों पर 240 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि अन्य स्थानों पर टीकाकरण की संख्या सौ का आंकड़ा पूरा नहीं कर पाई। शाम चार बजे तक 2250 लोगों का टीकाकरण हो सका। प्रगति जांचने के लिए एसीएमओ डॉ. महेंद्र जतारया ने सिलहरा, बैजामऊ बॉगर समेत छह केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि निर्धारित समय तक लगभग तीन हजार लोगों का टीकाकरण होने की संभावना है। वहीं झींझक सीएचसी सहित क्षेत्र के मंगलपुर, नासरसेड़ा, परजनी, औरंगाबाद, परहुली, जलिहापुर, तेजपुर समेत 25 जगहों पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आते जाते रहे।
अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में टीकाकरण किया जा रहा है। 17 सौ लोगों को टीका लगाया गया है। इसी तरह विकासखंड मैथा के 21 जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक पंद्रह सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा प्रभारी सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि कई जगहों पर देर शाम तक वैक्सीननेशन कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें