फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अस्थायी मजार बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो 36:::गांव नगला महानंद में अस्थाई मजार हटवाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। नगला महानंद गांव में मंगलवार रात अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए सड़क किनारे जंगल में अस्थायी मजार बना दी। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजार को हटवा दिया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। सेंक्चुरी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण खेतों के लिए निकले तो लिंक मार्ग पर सड़क किनारे जंगल में अस्थाई मजार सी बनाई दिखाई दी। इस पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ब्रहम्मानंद कठेरिया को फोन पर अवगत कराया गया।
उनके आदेश पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के लोगों से पूछताछ की। बाद में एसडीएम के आदेश पर ट्रैक्टर चलवाकर जगह को समतल कर दिया गया। सेंचुअरी विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि मजार बनाने की सूचना मिली थी। इस पर थाना पुलिस को भेजकर उस जगह को समतल करा दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें