फोटो 39:::महेवा स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत:स्वयं
इटावा। महेवा में शनिवार को एक होटल में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की ओर से वोट चोर अभियान से अवगत कराया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जिला के आठ ब्लॉक में एवं नगर पालिका, नगर पंचायत में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। प्रशांत तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से जो सच्चाई दिखाई गई है। भारतीय जनता पार्टी इससे बचने के लिए कुछ भी देश में करवा सकती भटकाने के लिए इससे बच के रहना है। इस मौके पर नरेंद्र यादव, राजीव चौधरी, अनुराग कर्ण, राम जी गुप्ता, दीपेश गौतम, अखलेश पाल आदि मौजूद रहे।