कानपुर। बिधनू में मझावन चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बकरी चराने गई आठ वर्षीय बच्ची से चौकीदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
पिता ने ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम को उनकी बच्ची गांव के बाहर जंगल में बकरी चराने गई थी। वहां बकरी चरा रहा चौकीदार उमाशंकर (55) बच्ची को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के विरोध पर डांटा, इससे वह चुप हो गई। इसके बाद बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी घटना बताई।
चौकीदार के घर शिकायत करने पहुंचे तो लोगों ने गालीगलाैज कर धमकी दी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास, पाॅक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चौकीदार की तलाश की जा रही है।