फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की जमीन कब्जाने का प्रयास: एडवोकेट ने लगाया अपना बोर्ड, लोगों के विरोध पर भागा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Oct 2023 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे उद्यान विहान गेट नंबर-3 के पॉर्क में एडवोकेट विवेक भदौरिया पहुंचा था। उसके साथ 15-20 एडवोकेट और थे। इनके द्वारा पार्क नंबर-6 में अपना बोर्ड लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
पॉर्क की जमीन कब्जाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र में सार्वजनिक जमीन को कब्जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, लाखनपुर में उद्यान विहान गेट नंबर-3 के पास पार्क बना हुआ है। इसमें एक एडवोकेट ने पार्क में अपना बोर्ड लगा दिया, जो कथित रूप से खुद को भाजपा का नेता बता रहा था।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे उद्यान विहान गेट नंबर-3 के पॉर्क में एडवोकेट विवेक भदौरिया पहुंचा था। उसके साथ 15-20 एडवोकेट और थे। इनके द्वारा पार्क नंबर-6 में अपना बोर्ड लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका लोगों ने विरोध किया, तो कहासुनी होने लगी।
इसके बाद नवाबगंज थाने में 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग भाग निकले। पुलिस ने बताया कि विवेक भदौरिया नाम के एडवोकेट के द्वारा पार्क की जमीन कब्जाने की कोशिश की गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें