फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन में लाठी से हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर जब यूपी 100 पुलिस पहुंची तो लोग भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना निवासी पिंटू पुत्र मदनलाल ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार दोपहर वह अपने घर पर था तभी उमरारखेरा, उरई निवासी भूरा व इटौरा निवासी देवानंद अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ आए और रुपये के लेनदेन की बात करने लगे। जब उसने कहा कि वह पैसे दे चुका है तो लाठियों से पीटने लगे।
बीच बचाव करने आए पिता मदनलाल व घर की महिलाओं को भी पीटा और घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसकी सूचना लोगों ने यूपी 100 पुलिस को दी तब तक उक्त लोग जान सेमारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष कबूतरा जाति के और पैसे के लेनदेन का विवाद है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें