दो दिन पहले हुआ था विवाद
मृतक गंगापुर कॉलोनी निवासी प्राइवेट कर्मी सतेंद्र का एकलौता बेटा निलेंद्र तिवारी (16) है। वहीं, हत्यारोपी मूलरूप से महराजपुर का रहने वाला है। वो पढ़ाई के लिए दो सालों से बिधनू में अपने फूफा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा के अनुसार चार दिन दिन पहले भी दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
किसी छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था झगड़ा
सोमवार की सुबह करीब 10:45 बजे स्कूल में इंटरवल के समय दोनों फिर से भिड़ गए। इस दौरान एक ने दूसरे की गर्दन को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्र से पूछताछ की जा रही है। वहीं, चर्चा रही कि क्लास में किसी छात्रा से दोस्ती करने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।