शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घायल शिवदेवी और जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है।