फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चालू होंगे एटीएम 

Fri, 11 Nov 2016 01:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बैंकों में जमा-निकासी के साथ ही शुक्रवार से कुछ एटीएम भी चालू हो जाएंगे। खाताधारक एक बार में सिर्फ दो हजार रुपये ही निकाल सकेंगे। सप्ताह भर में सिर्फ चार हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे। रात 12 बजे से एटीएम बूथ चालू करने को हरी झंडी मिल गई है। सिस्टम अपडेशन की वजह से सभी एटीएम एक साथ चालू नहीं हो सकेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के सूत्र बताते हैं कि उनका एटीएम मेंटीनेंस सेंटर बेलापुर मुंबई में है। वहीं से देश भर के एटीएम नई करेंसी के हिसाब से अपडेट किए जा रहे हैं। जो एटीएम अपडेट हो जाएगा उसमें नोट भरने का काम रात में ही शुरू हो जाएगा। सुबह तक उसे पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। शहर में विभिन्न बैंकों के करीब दो सौ एटीएम चालू होने की स्थिति में हैं। इनमें रुपये भी भरे जा चुके हैं। शुरुआत में दो हजार रुपये का नोट एटीएम से नहीं निकलेगा। अधिकतर एटीएम बूथों में सौ का नोट की सबसे बड़ी मुद्रा होगी। एटीएम से अब 20 व 50 के भी नोट निकलेंगे। शहर में सभी बैंकों के करीब 1100 एटीएम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें