फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैकर गिरोह: सिक्किम में गिरफ्तार शातिरों ने एक ही बैंक को लगाई 1.90 करोड़ की चपत, आठ लाख कैश बरामद

Wed, 07 Sep 2022 08:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के 11 शातिरों ने गंगटोक (सिक्किम) में एक ही बैंक को 1.90 करोड़ रुपये की चपत लगाई थी। गंगटोक पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ। शातिरों के पास से आठ लाख रुपये की रिकवरी भी हुई है। शहर के दो दर्जन से अधिक शातिरों के बारे में गंगटोक पुलिस ने जानकारी जुटाई है। जो इसी तरह से बैंकों को चपत लगाते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में कानपुर कमिश्नरी पुलिस से जानकारी भी साझा की है। जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है। गंगटोक पुलिस ने 31 अगस्त को 16 शातिर गिरफ्तार किए थे। इसमें 11 कानपुर के थे। दूसरे दिन गंगटोक पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम निकालते हैं। तकनीकी तौर पर गड़बड़ी कर ट्रांजेक्शन रद्द करते हैं।

उसके बाद बैंक से वह रकम वापस खाते में डलवाते हैं। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि सिस्को बैंक के ही एटीम को शातिरों ने निशाना बनाया। करीब दो महीने के भीतर आरोपियों ने एक करोड़ 90 लाख रुपये की चपत लगाई है। आरोपियों के पास से न के बराबर रकम बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े शातिर पकड़ से दूर
गंगटोक एसएसपी ने बताया था गिरोह के अब तक 40 लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। इसमें चकेरी निवासी कमलकांत व टीटू पंडित भी हैं। यह दोनों बड़े शातिर हैं। कई करोड़ रुपये इसी तरह की हेराफेरी से कमाए हैं। एक युवती भी उनके साथ शामिल है।

बदलते रहते हैं ठिकाना 
कानपुर के रहने वाले शातिर यहां वारदात को अंजाम नहीं देते हैं। दक्षिण भारत, नॉर्थ ईस्ट समेत देश के अलग-अलग इलाकों में जाते हैं। सबसे पहले फेक खाते खुलवाते हैं। एक दो महीने के भीतर एक दो करोड़ पारकर वापस कानपुर आ जाते हैं। उसके बाद एक दो महीने शांत रहते हैं। उसके बाद किसी दूसरे राज्य के किसी शहर में डेरा डालते हैं। यह इसलिए करते हैं, जिससे वह पकड़े न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें