कानपुर। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल) सीजन-2 में सोमवार को ग्रैंड ऑप्टिशियन और टीम क्रिकजस्ट ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीएसएच ग्राउंड पर हुए पहले मैच में जीएनके वॉरियर्स ने 15 ओवर में 164 रन बनाए। टीम से कृष्णा सविता ने 44, अर्जुन सिंह ने 36 और शिवम सिंह ने 30 रन बनाए।
वहीं ग्रैंड ऑप्टिशियन ने नौ विकेट पर 165 रन बनाकर एक विकेट से जीत दर्ज की। टीम से अनिल ने 40, निहाल ने 39, संचित खन्ना ने 34 और प्रियांशु ने 24 रन बनाए। दूसरे मैच में टीम क्रिकजस्ट ने 15 ओवर में 172 रन बनाए। टीम से शिवम शर्मा ने 65, रहमान ने 47 और राहुल ने 45 रन जोड़े।
वहीं एसएलएस सुपर किंग्स की पूरी टीम 164 रन आउट हो गई। टीम से तरण ज्योत सिंह ने 46, युवराज सिंह ने 37 और सुभाष सिंह ने 34 रन बनाए। अब ग्रैंड ऑप्टिशियन और टीम क्रिकजस्ट के बीच फाइनल मुकाबला होगा।