फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषी ने बताया कहां गड़ी है लाश फिर पुलिस चौकी घेर ग्रामीणाें ने काटा हंगामा, घंटों चला बवाल

Sat, 01 Jun 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लाश ढूंढने के लिए नहर किनारे हुई खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में भीतरगांव स्थित नहर किनारे लापता युवक की लाश मिलने की अफवाह ने शनिवार की दोपहर हंगामे का रूप ले लिया। कंसाई गांव (फतेहपुर) निवासी लापता युवक के परिजन और बड़ी संख्या पहुंचे ग्रामीणों ने साढ़ पुलिस चौकी के बाहर जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की भी की। बढ़ते हंगामे को देखकर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (आरए) के आश्वासन के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। फतेहपुर जिले के बकेवर थाना के कंसाई गांव निवासी राजेलाल सोनकर (35) रामबाग कानपुर में पत्नी-बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है। 17 मई को वह कानपुर से अपने गांव कंसाई जा रहा था। तभी, रास्ते में जसरा गांव के लोगों ने उसको पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था।

 

Trending Videos

लापता युवक के परिजनों ने किया चौकी का घेराव - फोटो : अमर उजाला
उसके ऊपर एक युवती से छेड़खानी करने का आरोप था। घटना के बाद से कंसाई और जसरा गांवों के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस के मुताबिक, सीमाक्षेत्र के दोनों गांवों की दूरी मुश्किल से एक किलोमीटर है। शनिवार की सुबह किसी ने गायब युवक का शव साढ़ चौकी क्षेत्र के बरईगढ़ गांव के पास नहर किनारे पड़ा होने की सूचना कंसाई गांव के लोगों को दी।

जिसपर कंसाई गांव से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक जगह जमीन की खोदाई करके लाश की तलाश की, लेकिन, वहां कुछ नहीं मिला। इससे उत्तेजित होकर वह पुलिस चौकी साढ़ पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस चौकी के भीतर घुसकर सिपाहियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

पुलिस चौकी पर हंगामा करते लापता युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक महिला सिपाही के हाथ से डंडा छीन लिया।  नर्वल थाने के इंसपेक्टर को सिर फोड़ देने की धमकी दी। महिलाएं हाथ में ईंटा-पत्थर लेकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। सूचना पर कोतवाल हरमीत सिंह साढ़ पहुंचे। इधर, एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह भी पहुंच गए। एसपी ग्रामीण के समझाने पर कंसाई गांव के लोग शांत हुए।

कंसाई गांव के गायब युवक राजेलाल सोनकर के बारे में किसी ज्योतिषी ने उसके परिजनों को बताया कि उसकी लाश नगर किनारे गड़ी हुई है। इस सूचना पर कंसाई गांव के लोग कथित ज्योतिषी को साथ लेकर नहर किनारे खोजबीन करने पहुंचे थे। उन्होंने उसकी बताई जगह पर खोदाई भी की। पुलिस ने कथित ज्योतिषी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें