फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में अब संविदा पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में अब संविदा पर असिस्टेंट प्राेफेसर को नियुक्ति होगी। गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति नहीं की जाएगी। इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मंजूरी मिल गई है। साथ ही प्रबंधन संकाय के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. समशेर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दीक्षा समारोह के मेधावियों की सूची अनुमाेदित की गई। विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की जगह ''असिस्टेंट प्रोफेसर ऑन काॅन्ट्रैक्ट'' के तहत नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए होंगी, जिसमें शिक्षकों को 57,700 प्रति माह का नियत मानदेय दिया जाएगा। इस श्रेणी के तहत कुल 101 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें