फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हर माह दस-दस हजार लेते हैं सहायक आयुक्त खाद्य, कैसे हो कार्रवाई...खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 21 Mar 2024 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कारोबारियों से दस-दस हजार रुपये लेने के आरोपों को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य रामअवतार सिंह यादव ने सारे आरोपों को निराधार बाताया है। कहा कि अगर कोई ऐसा साक्ष्य है,  तो प्रस्तुत करें। बीते नवंबर से संजय सिंह ने केवल छह दिन की ड्यूटी की है। 
विज्ञापन
प्लॉस्टिक की टंकियों में दूध पलटते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य पर पैसा लेकर कार्रवाई न करने का बड़ा आरोप लगाया है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिससे विभाग में हड़कंप मचा है। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

कानपुर जनपद क्षेत्र के कारोबारी सरीला क्षेत्र में 12 से अधिक स्थानों में नकली दूध तैयार करने वाली मशीन दूधियों को देकर दूध का मिलावटी कारोबार कर रहे हैं। इसको लेकर जब सरीला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय वायरल आडियो में कह रहे हैं कि जब सहायक आयुक्त खाद्य हर माह दस-दस हजार ले रहें हैं, तो कार्रवाई कैसे होगी।
वह नमूने भरने के लिए स्लिप तक नहीं देते हैं। ग्रामीण हिमांशु, सुनील, राजकुमार, संदीप आदि ने बताया कि पुरैनी, सरीला, जलालपुर में कानपुर क्षेत्र के व्यापारी लंबे समय से नकली दूध बनाने में जुटे हैं। उसमें कैमिकल व पाउडर के साथ रिफाइंड और सोडे का इस्तेमाल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर रोका गया है वेतन
बताया कि लंबे समय से एक पिकअप वाहन में प्लॉस्टिक की टंकी रखकर मिलावटी दूध का कारोबार किया जा रहा है। जबकि स्टील के बर्तन में दूध भरा जाना चाहिए। कारोबारियों से दस-दस हजार रुपये लेने के आरोपों को लेकर सहायक आयुक्त खाद्य रामअवतार सिंह यादव ने सारे आरोपों को निराधार बाताया है। कहा कि अगर कोई ऐसा साक्ष्य है,  तो प्रस्तुत करें। बीते नवंबर से संजय सिंह ने केवल छह दिन की ड्यूटी की है।  डीएम के आदेश पर वेतन भी रोका गया है। इसी कारण वह बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें