फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कमरे में मिला सहायक चकबन्दी अधिकारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jan 2020 03:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सहायक चकबंदी अधिकारी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के पुराना हैदरगंज निवासी मोहम्मद अरशद अंसारी (59) पुत्र खलील हरदोई में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


नुमाइश चौराहा के निकट स्थित कानूनगो ट्रेनिंग स्कूल में ही एक कमरे में रहते थे। मंगलवार सुबह 10 बजे तक कार्यालय न पहुंचने पर कर्मचारी उन्हें बुलाने के लिए गए तो उनका शव के तखत के पास कमरे में ही पड़ा मिला।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें