फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022: टिकट कटने का डर, इस्तीफा दे गए भाजपा विधायक भगवती सागर, सपा में जाने की संभावना

Tue, 11 Jan 2022 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भगवती सागर खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे को इस बार मैदान में उतार सकते हैं। बताया जा रहा है महानगर और देहात जनपद से जुड़ी सभी 14 विधानसभा सीटों में से कई और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक भगवती सागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट कटने के अंदेशे को देखते हुए बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवती सागर ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि जल्द ही वह समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। साथ ही सपा के टिकट से ही वह बिल्हौर, घाटमपुर या फिर मऊरानीपुर सभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि भगवती सागर खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे को इस बार मैदान में उतार सकते हैं। बताया जा रहा है महानगर और देहात जनपद से जुड़ी सभी 14 विधानसभा सीटों में से कई और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।

इसमें कई और लोगों के टिकट कटने का अंदेशा है। पता चला है कि बिल्हौर विधायक भगवती सागर सहित भाजपा के कई ऐसे विधायकों को पिछले दिनों हाईकमान की तरफ से लखनऊ बुलाया गया था, जिनको इस बार टिकट देने पर संदेह है।
विज्ञापन


इन सभी को संकेत दे दिए गए हैं, कि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। साथ में यह भी कहा गया कि जिन विधायकों का टिकट काटा जाएगा, उन्हें पार्टी कहीं दूसरे स्थान पर जिम्मेदारी देगी। ऐसे सभी विधायकों की पार्टी की तरफ से पहले ही एक सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई गई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में ऐसे विधायकों की क्षेत्र में सक्रियता की कमी और पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में रोष की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि जिन विधायकों ने इस्तीफे का एलान किया है, उनको दूसरी पार्टियों से चुनाव लड़ने का संदेश मिल गया है। जिन लोगों को अभी दूसरी जगह से हरी झंडी नहीं मिली है, वे अभी इंतजार में हैं।

भगवती सागर की तरफ से इस्तीफा देना कोई नई सूचना नहीं है। भाजपा में उनकी जिस तरह से गतिविधियां पिछले पांच वर्षों में रही हैं, उन्होंने खुद ही मान लिया था कि इस बार उनको बाहर का रास्ता दिखा जाएगा।- कृष्ण मुरारी शुक्ला, अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण जिला इकाई

बिल्हौर विधायक भगवती सागर की कार्य प्रणाली ठीक नहीं रही है। कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र में भी लोगों की तरफ से उनकी शिकायतें लगातार आती रही हैं। सरकार और संगठन की गाइड लाइन के अनुसार उन्होंने कार्य नहीं किया। यह उनकी सबसे बड़ी कमी रहीं।- आनंद सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी, भाजपा ग्रामीण जिला इकाई

मैंने इस्तीफा दे दिया है। अब आगे क्या करना है, इस विषय में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मुझे विधायक के रूप में पिछले पांच वर्षाें में जनता के हित के लिए जो करना था, वह किया है। - भगवती सागर, विधायक बिल्हौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें