लेखपाल ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने लेखपाल को मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भेजा है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहुआ में खेत की नापजोख करने गए लेखपाल के साथ दबंग व्यक्ति ने जमकर अभद्रता की। लेखपाल को मारपीट कर घायल कर दिया और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुरवा निवासी सुमित कनौजिया बिलग्राम तहसील में लेखपाल हैं। उनके पास मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहुआ का प्रभार भी है। सुमित कनौजिया के मुताबिक शनिवार को वह एसडीएम के आदेश पर कानूनगो राजेश कुमार साथी लेखपाल कपिल, संदीप के साथ ग्राम बरहुआ खेत की नापजोख करने गए थे।
टीम गाटा संख्या 586 की नाप कर रही थी तभी बरहुआ निवासी युवक पत्नी के साथ मौके पहुंचा और नाप का विरोध करने लगा। इस दौरान पैमाइश जारी रखने पर उसने लेखपाल सुमित कनौजिया के साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए।
विज्ञापन
टीम के साथ गए पुलिसकर्मियों ने सुमित को बचाया। लेखपाल ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने लेखपाल को मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भेजा है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।