फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी से मारपीट: भाजपा पार्षदों का फैसला- सीबीसीआईडी से हो जांच, महापौर बोलीं-  इनाम रखना ठीक नहीं है

Fri, 29 Sep 2023 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महापौर ने बताया कि अमोल का स्वास्थ्य अब अच्छा है, जल्द ही घर आ जाएगा। इसके बाद वह सौम्या शुक्ला के घर गई, जहां पर उनके सास ससुर से मिलीं। महापौर ने कहा कि पुलिस ने पार्षद पति पर इनाम रखकर ठीक नहीं किया।
विज्ञापन
महापौर और भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा पार्षद, उनके पति और दवा व्यापारी के बीच हुई मारपीट मामले में महापौर प्रमिला पांडेय भी सक्रिय हो गईं। उन्होंने नगर निगम के सभागार में भाजपा पार्षदों की एक बैठक बुुलाई। इसमें 65 में 39 पार्षद शामिल हुए। महिला पार्षद एक ही आई। तय हुआ कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

महापौर ने इस मौके पर कहा कि वह दोनों पक्षों से जाकर बात करेंगी। उक्त मामले की सीबीसीआईडी या अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई। प्रमिला सभागार में 11 बजे बजे शुरू हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। पार्षदों में आपस में मतभेद दिखा, लेकिन महापौर ने सभी को एक मत करते हुए फैसला लिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले को मध्यस्थता कर खत्म कराने की कोशिश की जाएगी। दोनों परिवार राजी होंगे, तो समझौता कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि महिला पार्षद उनकी बेटी जैसी है, और सिख परिवार का अमोलदीप भी उनके बेटे जैसा है। बैठक में बाकी पार्षद क्यों नहीं पहुंचे, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंच पाने की बात कही
बताया जा रहा है कि कई पार्षद जो दूसरे गुट से जुड़े हैं, उन्होंने अपनी कोई समस्या बताकर बैठक में नहीं पहुंच पाने की बात कही। बैठक में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, महेंद्र पांडेय पप्पू, संतोष साहू, यशपाल सिंह, कैलाश पांडेय, कौशल मिश्रा, आशुमेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र द्विवेदी, धीरू त्रिपाठी, गोविंद शुक्ला, अभिनव शुक्ला सहित अनेक भाजपा पार्षदों ने अपने बात भी रखी।

पार्षद पति इनाम रखना ठीक नहीं: महापौर
बैठक खत्म होने के बाद देर शाम प्रमिला पांडेय ने दवा कारोबारी और भाजपा पार्षद के घर जाकर दोनों के परिवार वालों से मुलाकात की। अमोल दीप के घर पहुंची महापौर मां भूपेंद्र कौर से मिलीं। महापौर ने बताया कि आपके बेटे के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित थी।

आपस का झगड़ा था, अचानक सब कुछ हुआ
उन्होंने उन्हें समझाया कि उनके बेटे और पार्षद के बीच जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा। महापौर ने बताया कि अमोल का स्वास्थ्य अब अच्छा है, जल्द ही घर आ जाएगा। इसके बाद वह सौम्या शुक्ला के घर गई, जहां पर उनके सास ससुर से मिलीं। महापौर ने कहा कि पुलिस ने पार्षद पति पर इनाम रखकर ठीक नहीं किया। वह कोई अपराधी थोड़ी है। यह तो आपस का झगड़ा था, अचानक सब कुछ हुआ।
विज्ञापन

इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वह पार्षद पति पर 25000 इनाम घोषित करने की निंदा करते हैं। इस प्रकरण में जो भी दोषी हो, उसपर कार्रवाई हो।  -नवीन पंडित, पार्षद दल नेता, भाजपा
 
दोनों ही पक्षों में कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। बातचीत करके इसको निपटाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।  -संतोष साहू, उपसभापति
 
इस प्रकरण में दोनों ही तरफ हमारे लोग हैं। हमारा किसी से कोई बैर नहीं है। इस घटना पर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है, ताकि किसी भी पक्ष की साख पर कोई बात नहीं आए।  -महेंद्र पांडेय पप्पू, वरिष्ठ पार्षद
 
सीबीसीआईडी या दूसरे जिले से जांच करानी चाहिए। मारपीट के दौरान महिला पार्षद सौम्या शुक्ला का भी हाथ खींचा गया।  -हरी स्वरूप तिवारी, पार्षद
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। पुलिस को एकतरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। दोनों पक्षों की बात सुनी जाए।  -अभिनव शुक्ला गोलू, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें