फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क में अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग सिटी लीग सात जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विश्व साइकिल दिवस तीन जून के उपलक्ष्य में सात जून को ग्रीनपार्क स्टेडियम में अस्मिता खेलो इंडिया महिला सड़क साइकिलिंग सिटी लीग होगी। इसका आयोजन खेलो इंडिया (साई) साइकिलिंग फेडरेशन और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों व साइकिलिंग के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 6:30 बजे साइकिलिंग रैली से होगी। रैली ग्रीनपार्क स्टेडियम से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और स्टेडियम में समाप्त होगी। इसके बाद स्टेडियम परिसर में 900 मीटर के सर्किट पर विभिन्न वर्गों की रेस होंगी। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। महिला वर्ग में 19 वर्ष या अधिक आयु की प्रतिभागी शामिल होंगी। जूनियर बालिका वर्ग में 17 से 18 वर्ष की बालिकाएं और सब जूनियर व यूथ वर्ग में 13 से 16 वर्ष तक की बालिकाएं भाग लेंगी।
महिला वर्ग की रेस 20 किलोमीटर, जूनियर वर्ग की 15 किलोमीटर और सब जूनियर व यूथ वर्ग की रेस 10 किलोमीटर की निर्धारित है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। पहले 100 खिलाड़ियों को टी-शर्ट भी मिलेगी। निशुल्क पंजीकरण 29 मई को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आरएसओ कार्यालय में होगा। fitindia.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें