फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जल सारथी एप से कहिए, पेयजल समस्या का मिलेगा समाधान

Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत का समाधान जल सारथी एप के जरिये करने की व्यवस्था है। अब तक 4522 परिवार इस एप से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के हर घर में नल से जलापूर्ति की जानी है। जनपद में 504 स्कीम हैं। इसमें काम पूरा होने पर 283 स्कीम में निर्माण एजेंसी 10 साल के अनुरक्षण पर जलापूर्ति करा रही है। करीब 2.63 लाख से अधिक घरों में जलापूर्ति की जा रही है। जल सारथी मोबाइल एप पर पेयजल आपूर्ति से संबंधित हर जानकारी एक क्लिक पर मिल रही है। इससे जल आपूर्ति की स्थिति, हर घर कनेक्शन से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो रही हैं।
एक्सईएन जल निगम टीकाराम कटारिया ने बताया कि जल सारथी एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं और सुझाव भी दे सकते हैं। एप का उद्देश्य पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी करना है। एप पर गांव, पंचायत, जिला और राज्य स्तर की जानकारी उपलब्ध होने पर नागरिकों के साथ ही साथ अधिकारी, इंजीनियर और निगरानी एजेंसियां भी योजना की प्रगति पर नजर रख सकती हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर नगर में जल सारथी एप यूजर्स 4425 हैं। कन्नौज में 2684, इटावा में 4069, औरैया में 3328 और कानपुर देहात में 4522 यूजर्स हैं।
विज्ञापन

................
शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बढ़ेगी
एप के जरिये शिकायत को ट्रैक कर सकते हैं। इससे शिकायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है। एक्सईएन ने बताया कि डीपीएमयू की टीम गांव-गांव जाकर जल सारथी एप के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें