फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेठा मशीनों का ट्रायल पूरा, जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण

Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित इंक्यूबेशन सेंटर में पेठा मशीनों का ट्रायल रन पूरा हो गया। गाजियाबाद की कंपनी ने पेठा बनाने में स्थानीय युवा और महिलाओं की मदद ली। अब जल्द ही पेठा बनाने के प्रशिक्षण की शुरुआत की उम्मीद है।
विज्ञापन

अकबरपुर में आलमचंद्रपुर स्थित इंक्यूबेशन सेंटर में करीब ढाई करोड़ की लागत से बेकरी, पेठा व दूध उत्पाद बनाने वाली अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। गुजरात की मन फूड्स कंपनी का प्लांट संचालन के लिए गाजियाबाद की सक्सेज एरो कंपनी से करार हुआ है। यह कंपनी ही यहां प्रशिक्षण और उत्पाद बनाने की जिम्मेदारी संभालेगी। पूर्व में बेकरी व दूध उत्पाद की मशीनों का ट्रायल रन सफलता पूर्वक हो चुका है। इसके साथ ही इन मशीनों पर उत्पाद बनाकर क्षमता व गुणवत्ता परखी जा चुकी है। केवल पेठा बनाने का ट्रायल रन का इंतजार था।
कंपनी के प्रतिनिधि सुमित सिंह ने बताया कि कानपुर देहात में पेठा बनाने के लिए कुम्हड़ा की उपलब्धता आसान है। मशीनों पर पेठा बनाकर देखा गया है। यह मानक के अनुसार और बेहतरीन बना। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व युवाओं से संपर्क किया गया है। अब जल्द ही यहां प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। इंक्यूबेशन सेंटर में बने उत्पाद खुले बाजार में बेचे जाएंगे। इसके लिए भी बाजार व थोक कारोबारियों से संपर्क किया गया है। जल्द ही प्लांट पूरी क्षमता से चलने लगेगा। युवाओं व महिलाओं को इसका फायदा स्वरोजगार में मदद करने के तौर पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें