मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश हर जिले से एक महिला का मिशन शक्ति अवार्ड के लिए चयन किया गया है। इनमें परिषदीय स्कूलों की चार शिक्षक शामिल हैं।
प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापक आसिया फारूकी को मिशन शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संयुक्त रूप से अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश हर जिले से एक महिला का मिशन शक्ति अवार्ड के लिए चयन किया गया है। इनमें परिषदीय स्कूलों की चार शिक्षक शामिल हैं। आसिया फारूकी को इस सम्मान में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्तमंत्री ने संयुक्त रूप से प्रशस्तिपत्र के साथ बैग में लाल रंग का शाल, एंड्रायड फोन, एक पैकिंग में इत्र प्रदान किया है।
मिशन शक्ति का अवार्ड आसिया फारूकी को मिलने से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ा है। जिलेभर के शिक्षकों का अस्ती स्कूल की इस शिक्षका को बधाई देने का सिलसिला जारी है। सम्मान मिलने प्रधानाध्यापक आसिया ने बताया कि देश प्रदेश की महान विभूतियों के हाथ से सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वे अब और उत्साह के साथ समाज सेवा से जुड़े कार्य करेंगी।