फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का किया घेराव

Fri, 19 Dec 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के तहत गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर का घेराव किया। देर शाम तक धरना देकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करतीं रहीं। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बुला ली गई। पुलिस कर्मी आशाओं को समझाते रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान संगठन की प्रदेश सचिव मंजू कटियार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इसके बाद भी उनसे सरकार वादा खिलाफी कर रही है। कई बार ज्ञापन देकर मांग उठाई गई, लेकिन आज तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई। कई माह से उन्हें मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। आशा, आशा संगिनी ने सरकारी कर्मचारी के रूप में समायोजित कर न्यूनतम वेतन लागू करने, ईपीएफ, ईएसआई का सदस्य बनाने की मांग की।
प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को देना चाहती थीं।
जिम्मेदारों ने उन्हें बुलाने की जगह व्यस्त होने की बात कहकर काफी देर कर दी। बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नौ दिसंबर को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया था। समाधान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर 15 दिसंबर को सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस मौके पर नीतू देवी, गीता, राधा, सुमित्रा, मीरा, आशा, रागिनी, मीना, अनीता, मीना, रजनी आदि मौजूद रहीं। इधर देर शाम सीओ अकबरपुर संजय सिंह व अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने पहुंच कर आशाओं को समझाया। इसके बाद वह वापस चलीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें