फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मांगों को लेकर आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। अमरौधा ब्लाॅक की आशाएं और संगिनी वर्करों ने मांगों को लेकर गुरुवार सीएचसी पुखरायां में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने ने सरकार की ओर से उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाए। साथ ही हुंकार भरी की जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अमरौधा ब्लाॅक अध्यक्ष छुन्नी गुप्ता के नेतृत्व में आशा व संगिनी वर्करों ने सीएचसी परिसर में बैनर लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करती रहीं। कहा कि 2025 का आधार प्रोत्साहन राशि राज्य वित्त पूर्ति राज्य व अन्य अभियानों में किए गए योगदान का बकाया भुगतान नहीं दिया गया। इसे तत्काल कराया जाए।
विज्ञापन

आशा व संगिनी को मानक स्वयं सेवक के बजाए 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश की अनुरूप सरकारी कर्मचारी के रूप में वर्गीकृत किया जाए और प्रोत्साहन के बजाए न्यूनतम वेतन को लागू किया जाए। ईपीएफ, ईएसआई का सदस्य बनाया जाए। सेवानिवृत्त ग्रेच्युटी का भुगतान हो। इसी तरह 14 सूत्री मांगों का प्रपत्र लहराया। यहां विद्यावती, रेखा, रन्नो, रमाकांति, उमादेवी, जया देवी, सुमन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें