फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी में विकास शुरू होते ही महिलाओं सहित अन्य ने किया लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में मंगलवार को विकास कार्य शुरू होते ही लाठियां-डंडे लेकर पहुंची महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए बुलडोजर के आगे खड़े होकर काम रुकवा दिया। कुछ काश्तकार मुआवजा न मिलने और कुछ पुरानी दर से मुआवजे का विरोध कर रहे थे। पीएसी की मौजूदगी में केडीए के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पुलिस की समझाने की कोशिशों के बावजूद दिनभर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राधिकरण सिविल विभाग के सहायक अभियंता जेबी पांडेय, अवर अभियंता कैलाश सिंह के नेतृत्व में ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि बुलडोजर, जीसीबी मशीन, मिस्त्री, मजदूरों आदि को लेकर पहुंचे। काश्तकारों के विरोध की आशंका के मद्देनजर क्षेत्रीय पुलिस और पीएसी भी बुला ली गई थी मगर इसका पता चलते ही महिलाओं सहित तमाम काश्तकार और उनके परिजन निर्माण स्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और काम रुकवा दिया।
कोट

न्यू कानपुर सिटी योजना की जमीन के लिए नियमानुसार अधिग्रहण की कार्रवाई हो चुकी है। काश्तकारों को मुआवजा भी दिया गया है, जिन्हें न मिला हो तो वे एडीएम (भूमि अध्याप्ति) से ले सकते हैं। 13 मई से फोर्स बढ़ाकर वहां विकास कार्य कराए जाएंगे। - अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए
विज्ञापन


हमारा काम न्यू कानपुर सिटी के लिए नियमानुसार जमीन अर्जित कर केडीए को सौंपना था। हमने केडीए को जमीन सौंप दी है। बाकी की कार्रवाई केडीए स्तर से होगी। - संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), कानपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें