फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली की आबोहवा सुधारेगी कानपुर आईआईटी की कृत्रिम बारिश, डीजीसीए की अनुमति का इंतजार

Mon, 06 Nov 2023 08:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दिल्ली में हवा बेहद प्रदूषित है और दिन प्रति दिन खराब ही होती जा रही है। बिना बारिश इसका कम होना भी मुश्किल है। इसी को लेकर दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर की नई कामयाबी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर की कृत्रिम बारिश अब दिल्ली की प्रदूषित हवा को सुधारेगी। क्लाउड सीडिंग की मदद से कृत्रिम बारिश कराकर दिल्ली और उसके आसपास क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण को कम किया जाएगा। दिल्ली सरकार और आईआईटी कानपुर के बीच कृत्रिम बारिश कराने को लेकर वार्ता चल रही है। जल्द ही प्रस्ताव मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

आईआईटी ने क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश की टेक्नॉलजी विकसित कर ली है। बारिश की मदद से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों को साफ किया जा सकता है। विमानों के जरिए बादलों पर विशेष प्रकार के केमिकल का छिड़काव किया जाता है, जिसके बाद वह बारिश होने लगती है। आईआईटी कानपुर ने जुलाई में इसका परीक्षण भी किया है।

विज्ञापन

दिल्ली में हवा बेहद प्रदूषित है और दिन प्रति दिन खराब ही होती जा रही है। बिना बारिश इसका कम होना भी मुश्किल है। इसी को लेकर दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर से संपर्क साधा है। हालांकि कृत्रिम बारिश कराने के लिए मौसम में विशेष परिस्थिति की जरूरत होती है। जैसे पर्याप्त नमी के साथ बादल और हवा दोनों हो। हालांकि अभी यह इस पर मौखिक चर्चा ही हो रही है। अभी डीजीसीए से भी मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें