कोर्ट से चुराए थे दस्तावेज
विष्णु शंकर का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी ने उस पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम व प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। विवाद बढ़ता गया तो विष्णु ने पत्नी को फर्जी मामलों में फंसाने का प्रयास किया।
कई झूठे मुकदमे भी दर्ज कराए। केस से संबंधित कुछ दस्तावेज कोर्ट से गायब कर दिए थे, जिसमें उस पर कार्रवाई हुई थी। विष्णु शंकर ने पत्नी से चल रहे केस से संबंधित एक समझौता पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। तब उसकी पत्नी ने दावा किया था कि उसने समझौता किया ही नहीं है।
जांच में पता चला था कि विष्णु ने फर्जी समझौता पत्र कोर्ट में दिया था। इस मामले में भी उस पर केस दर्ज किया गया था। उस पर धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य कई संगीन केस दर्ज हैं। उस पर पाबंद करने की भी कार्रवाई की जा चुकी है। बता दें कि शातिर न्यायिक अधिकारी बनकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।
उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता, फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था। जालसाज के निशाने पर शादी का विज्ञापन देने वाली तलाकशुदा व विधवा महिलाएं ही रहती थी। साइबर क्राइम सेल की टीम ने आरोपी के पास से चार लाख रुपये के जेवरात, चार मोबाइल और छह सरकारी विभागों की मुहर बरामद की हैं।