फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी पर रखा था 20 हजार का इनाम

Thu, 12 Jan 2023 06:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की ढाई साल पहले आरोपी ने कॉल कर धमकी दी थी। कमिश्नरी पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम रखा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलबाजार पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बस से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया। कमिश्नरी पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की पहचान दिल्ली वेस्ट के रकाबगंज निवासी वाजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बीते 24 अक्तूबर 2020 को जीआरपी इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर कॉल कर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी।
इस मामले में रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद में जांच के दौरान सामने आया कि सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाला वाजिंदर सिंह है। वो गुरुद्वारा रकाबगंज बस स्टेशन के पास दिल्ली वेस्ट का रहने वाला है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के घर कई बार दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से एक आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड, दो पर्चियां व दो मोबाइल मिला है। मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस अभियुक्तों के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें