फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सिग्नल के भी सेना चला पाएगी इंटरनेट, तैयार की गई ये खास डिवाइस

Sun, 10 Mar 2019 11:18 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो. अभय करंदीकर की अगुवाई में आईआईटीयंस ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जिसके माध्यम से सेना के बेस स्टेशन पर बगैर सिग्नल के भी इंटरनेट चल पाएगा। यही नहीं आईआईटीयंस ने 4जी की तकनीक को अपडेट करते हुए 5जी की तरह चलाने का काम किया है।
विज्ञापन


इस स्टार्टअप आइडिया और तकनीक को डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (डीआईओ) की स्टार्टअप प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मिला है। प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। अब डीआईओ ने छात्रों को इस प्रोजेक्ट पर आगे काम करने के लिए अनुदान देने का फैसला लिया है। अनुदान राशि की घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन

आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर छात्र निशांत, प्रणव, प्रिया, अक्षय, लोकेश, निध्या काम कर रहे थे। प्रो. करंदीकर के मुताबिक छात्रों के इस आइडिया के जरिये डिफेंस  क्षेत्र में अच्छी स्टार्टअप कंपनी शुरू की जा सकती है। प्रो. करंदीकर ने बताया कि इस तकनीक को पेटेंट कराया जा चुका है। यूएस में भी इसकी काफी सराहना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें