फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों का शौक रखने वाले पढ़ें ये खबर

Tue, 15 Nov 2016 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
असलह शौकीनों को अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। नए लाइसेंस और नवीनीकरण का शुल्क तीन से पांच गुना बढ़ा दिया गया है। यह इसी माह से लागू हो गया है। साथ ही यह भी संशोधन हुआ है कि अब शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण हर वर्ष होगा। अभी तक तीन वर्षों में नवीनीकरण की व्यवस्था लागू थी। शुल्क की पुरानी और नई दरें निम्नवत हैं। 
विज्ञापन


बांदा के प्रभारी जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बताया ‘संशोधित आर्म्स एक्ट 2016 को प्रभावी कर दिया गया है। अब नए शस्त्र लाइसेंस व नवीनीकरण नए नियमों के तहत किया जाएगा। 
विज्ञापन


नवीनीकरण
शस्त्र                  पुराना शुल्क       नया शुल्क 
रिवाल्वर           150 रुपया         500 रुपया  
रायफल             120 रुपया      1000 रुपया 
12 बोर बंदूक       60 रुपया         500 रुपया 

नए शस्त्र पर शुल्क 
नाम शस्त्र         पुराना शुल्क       नया शुल्क
रिवाल्वर         200 रुपया         1000 रुपया  
रायफल           120 रुपया         1000 रुपया   
12 बोर बंदूक     80 रुपया         1000 रुपया 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें