फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाेटर बनने के लिए अंतिम माैका, अपनाएं ये तरीके

Mon, 14 Nov 2016 11:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वाेटर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अाज अंतिम माैका
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर (ब्यूरो)। वोटर बनने, वोटर आईडी में गलती ठीक कराने और निवास स्थान बदलवाने का आज आखिरी मौका है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान 31 अक्तूबर तक था, लेकिन निर्वाचन आयोग ने 15 दिन का समय बढ़ा दिया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए समीर वर्मा ने लोगों से वोटर बनने के आखिरी दिन का फायदा उठाने की अपील की है। वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर ऑनलाइन वोटर्स रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फोटो, आयु, निवास प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर जरूर डालें। ईमेल के माध्यम से पावती (एक्नालॉजमेंट) के लिए ईमेल एड्रेस संबंधित कॉलम में भरें।
 
किस के लिए कौन सा फार्म
----
फार्म 6- नए वोटर बनने के लिए और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर किसी अन्य पोलिंग स्टेशन में नाम स्थानांतरित कराने के लिए।
फार्म 7- किसी वोटर का नाम शामिल होने पर आपत्ति और नाम हटाने के लिए।
फार्म 8- मतदाता सूची की किसी गलती को ठीक कराने और फोटो शामिल कराने के लिए लिए।
फार्म 8 ए- एक ही विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ बदलने के लिए।
फार्म 6 ए- विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए।

यहां से मिलेगा फार्म
------
सभी फार्म कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन दफ्तर या तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र से ले सकते हैं। वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां कर सकते फार्म जमा
--------
संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेबल अधिकारी
तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र
तहसील के उप जिलाधिकारी दफ्तर
संबंधित क्षेत्र केएसीएम दफ्तर
जिला निर्वाचन दफ्तर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें