कानपुर। आजाद पार्क में कैंटोनमेंट फुटबॉल क्लब के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित 7 ‘ए’ साइड रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दर्शकों को कड़े मुकाबलों का खून आनंद आया। अर्मापुर एफसी, कैंट स्पोर्टिंग, स्काई एफसी और ग्रीनपार्क एफसी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहले मुकाबले में अर्मापुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाइकिंग को 2-1 से शिकस्त दी। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला लेकिन अर्मापुर ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर जीत अपने नाम की।दूसरा मुकाबला कैंट स्पोर्टिंग और मकबूल के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। टाईब्रेकर में कैंट स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।
तीसरे मुकाबले में स्काई एफसी ने गोल्डन के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबले में ग्रीनपार्क एफसी और कैंट एफसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया लेकिन ग्रीनपार्क एफसी ने निर्णायक गोल दागते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।