फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन ने किया इकबाल-ए-जुर्म: पत्नी के साथ शराब पी, भांग खाई, फिर दोनों की गला घोट कर की हत्या

Thu, 15 Feb 2024 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या के प्रयास के मामले में अर्जुन ने जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पत्नी व बेटी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
निशा व आशवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं वो अभागा हूं जो न तो अपनी पत्नी-बेटी के साथ खुशी से जी पाया और न ही साथ मर पाया। पत्नी की मर्जी से उसकी और बेटी की हत्या करने का फैसला किया। दोनों को इन्हीं हाथों से मार डाला लेकिन ये हाथ मेरी ही जान नहीं ले सके। मैं बच गया। इतना कहते हुए पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी निशा और बेटी आशवी का पोस्टमार्टम कराने आया अर्जुन सिर पकड़कर रोने लगा।

विज्ञापन


अर्जुन ने बताया कि रविवार रात दोनों ने पहले शराब पी, फिर भांग खाई। इसके बाद वह पत्नी का गला दुपट्टे से कस रहा था कि पत्नी ने पहले बेटी को मारने को कहा। बेटी को मारने के बाद पत्नी का गला घोट दिया और उसके बाद पंखे से उसी दुपट्टे का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की लेकिन दुपट्टा फट गया। फिर चाकू से हाथ पैर की नसें काट लीं लेकिन वह नहीं मरा।

Trending Videos

वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
निशा और आशवी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो फोटोग्राफी के बीच किया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार निशा की मौत दुपट्टे जैसे किसी कपड़े से गला घोंटे जाने से होने की बात सामने आई है। जबकि आशवी को जहर देने की आशंका के चलते उसका विसरा सुरक्षित कर विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हिरासत में अर्जुन ने बताया कि उसने पत्नी के कहने पर पहले रात में ही भांग और शराब का सेवन किया। दोनों लोगों ने भांग खाई और बेटी को जहरीला पदार्थ दिया। चूंकि वह मेडिकल लाइन में पहले रहा था इसलिए उसे पता था कि कितना जहर बेटी के शरीर में काम करेगा। इसके बाद पत्नी का गला घोंटकर उसने खुद की जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

निशा से लव मैरिज के बाद से रह रहे थे अलग
अर्जुन ने बताया कि उसने निशा से लव मैरिज की थी। निशा सेे पहली बार वह लखनऊ में मिला था, जहां दोनों को पहली मुलाकात में ही एक दूसरे से प्यार हो गया। रिश्तेदारी में होने की वजह से दोनों के परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे लेकिन दोनों ने ही पारिवारिक एतराज को दरकिनार कर शादी कर ली। जांच में अर्जुन ने बताया है कि उसने घर बेचने की कोशिश भी की लेकिन उसका घर नहीं बिका। पारिवारिक एतराज की वजह से ही वह परिवार से अलग रहता था। परिवार रेल बाजार में रहता था जबकि वह चकेरी में रह रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें