फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तहसीलदार व पुलिस के सामने थाने में कहासुनी, छह गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्बे में प्लाटिंग को लेकर खेत कब्जाने की किसान ने प्रोपर्टी डीलरों की शिकायत की थी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


बकेवर। प्रापर्टी डीलरों व एक खेत मालिक के बीच विवाद के मामले की सुनवाई के दौरान तहसीलदार व थाना पुलिस के सामने ही दोनों में कहासुनी होने लगी। इस पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलरों व खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उनके शांति भंग के विरुद्ध कार्रवाई कर दी दोनों ही पक्षों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।


कस्बे लखना रोड पर बकेवर माइनर के बगल में कुछ प्रॉपर्टी डीलर सामूहिक रूप से एक लोगों के खेत में प्लाटिंग कर रहे हैं। कई प्लाट बिक गए उनमें निर्माण कार्य भी होने लगा है। उस प्लाटिंग वाले खेत के बगल में ही कस्बे के ही मनोज पाठक के खेत हैं। मनोज पाठक का आरोप है कि प्लाटिंग करने वालों ने उनके खेत की मेड़ काटकर एक बीघा खेत को प्लाटिंग में ले लिया है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष के प्लाटिंग करने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने कोई मेड़ नहीं तोड़ी है। न ही कोई खेत पर कब्जा किया है। यह गलत आरोप है। मनोज पाठक की शिकायत पर बकेवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बिके हुए प्लाट पर मकान के निर्माण का काम निस्तारण होने तक रुकवा दिया था। शनिवार को बेकवर समाधान दिवस में तहसीलदार के समझ दोनों पक्षों को मामले के निस्तारण के लिए बुलवाया था।
समाधान दिवस में तहसीलदार के सामने ही दोनों ही पक्ष एक दूसरे से कहासुनी करने लगे। इस पर तहसीलदार व बकेवर थाना पुलिस ने दोनों ही पक्षों को गिरफ्तार कर थाने पर बैठवा दिया। साथ ही तहसीलदार ने उक्त मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में चार सदस्यी कमेटी भी बना दी। कमेटी पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देगी।
थाना प्रभारी बेकवर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को समाधान दिवस में मामले के निस्तारण को बुलवाया गया था। दोनों ही पक्ष किसी बात पर सहमत नहीं हुए और समाधान दिवस के दौरान ही आपस में बहस करने लगे। इस पर छह लोगों के विरुद्ध शांति भंग के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार भरथना राजकुमार सिंह ने बताया एक पक्ष के खेत के मालिक मनोज पाठक ने बताया है कि आईजीआरएस से शिकायत की है जो उन्हें प्राप्त हुई है आईजीआरएस की शिकायत के तहत पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने के लिए राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में तीन अन्य लेखपालों संजय कुमार,अजीत सिंह, व विकास कुमार की चार सदस्य कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह जांच करके रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें