फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिड-डे मील में मनमानी, कहीं रोटी तो कहीं फल व दूध गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए 10 अगस्त को जिला समन्वयक निर्माण और जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन की संयुक्त टीम ने शिवराजपुर व बिल्हौर के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह निर्धारित मेन्यू की अनदेखी कर रोटी की जगह चावल देने तो कई जगह बच्चों को फल व दूध नहीं मिलने की बात सामने आई थी। कई स्कूलों में शौचालय टूटे व निष्क्रिय मिले थे। इस पर बीएसए ने संबंधित बीईओ को शिक्षकों का स्पष्टीकरण लेने और अपनी भी जवाबदेही तय करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


टीम के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मुडेरी में गेहूं उपलब्ध न होने से रोटी नहीं बनती मिली। यहां शैक्षिक स्तर भी ठीक नहीं मिला था। बच्चों की उपस्थिति अधिक दर्ज किए जाने का संदेह भी टीम को हुआ। वहीं कंपोजिट स्कूल हरिराय नेवादा में 70 से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी जबकि मौके पर केवल 44 ही मिले थे। यहां रोटी की जगह चावल बनाया गया था।

गजफ्फरपुर में फल-दूध नहीं बांटा गया। कंठीपुर में सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं और भोजन व फल का सैंपल सुरक्षित नहीं था। शाह निवादा में बच्चे गंदे फर्श पर बैठे मिले जबकि नदीहा धामू में बाउंड्रीवॉल नहीं थी।
विज्ञापन


इन खामियों पर बीएसए हरिओम सिंह ने बीईओ को शिक्षकों का स्पष्टीकरण लेकर अनुपालन आख्या देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सफाई, मीनू के अनुसार भोजन देने, फल व दूध वितरण सुनिश्चित कराने व सैंपल सुरक्षित रखने को कहा है। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें