फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 1947 की विभाजन त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। विस्थापित परिवारों ने असहनीय पीड़ा के बावजूद साहस और धैर्य से नए सिरे से जीवन खड़ा किया जो प्रेरणादायक है।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद अतिथियों ने राजकीय अभिलेखागार की ओर से लगाई गई दुर्लभ चित्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाजन, पलायन, सांप्रदायिक हिंसा और विस्थापित परिवारों की पीड़ा से जुड़े दस्तावेज व तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। विभाजन की त्रासदी पर आधारित लघु फिल्म ने दर्शकों को भावुक कर दिया। स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।


कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने भी विचार रखे। अंत में विभाजन से प्रभावित परिवारों के सदस्यों सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, बाबा मोहन सिंह, गुरमीत सिंह, महेश मेघानी, लक्ष्मण दास अमरनानी, नरेश टेकवानी, दिलीप बालानी, कुलदीप पारवानी, मनोहर शादीजा, खूबचंद खट्टर और किसन जागरणी समेत अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें